फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खड़े ट्रक में श्रद्धालुओं की टकराई कार, फूलबाग निवासी चालक की मौत

विज्ञापन
कपिल बाजपेयी।  - फोटो : परिजन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मझिलगांव चौकी के पुरइन मोड़ पर महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। कानपुर के फूलबाग निवासी कार चालक की माैत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। लगातार कार चलाना और पैदल चलने से थकान हादसे की वजह बनी।
विज्ञापन

कानपुर जिले के फूलबाग निवासी कपिल बाजपेई (44), पत्नी पूजा देवी, पुत्र आदित्य (13) व यशोदानगर निवासी सहकर्मी गौरव त्रिपाठी, पत्नी अंकिता त्रिपाठी और डेढ़ वर्षीय पुत्र केशव के साथ शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। रविवार को स्नान करके रात दो बजे कार सवार घर लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव चौकी के पुरइन मोड़ पर खड़े ट्रक के पीछे से कार टकरा गई। मझिलगांव चौकी पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कार से निकाला और हाईवे एंबुलेंस से खागा सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने कार चला रहे कपिल को मृत घोषित कर दिया। अन्य को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कार सीट पर फंसे चालक कपिल बाजपेयी की मौके पर ही मौत हो गई। सीएचसी में घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें