फतेहपुर। आदर्श नगर पंचायत खागा में 55 करोड़ से 41 सीसी व इंटरलाकिंग सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया मई के दूसरे सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है। इन विकास कार्यों से 40 हजार से अधिक लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
वार्ड नंबर चार आजाद नगर जीटी रोड में शुकदेव इंटर कॉलेज से पुलिस चौकी तक तथा नौबस्ता रोड से आंबेडकर गेट होते हुए हाईवे चौराहा तक जलनिकासी के लिए पीवीसी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे हजारों लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। शिवनगर स्थित बरातशाला परिसर में मिट्टी पुराई और बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराया जाएगा। ईओ देवहूति पांडेय ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे।
कुछ प्रमुख कार्यों का विवरण
वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर में सुरेश पासवान के घर से जयचंद्र के मकान तक सीसी रोड व नाला निर्माण - 15,67,196 रुपये
वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर में रामचरण के घर से काली माता मंदिर होते हुए शिव पूजन के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण - 17,25,271 रुपये
वार्ड नंबर पांच विवेकानंद नगर में जगरूप के मकान से पप्पू के मकान तक सीसी रोड व आरसीसी नाला - 13,88,155 रुपये
वार्ड नंबर आठ बुद्धनगर में फतेहपुर टेकारी रोड से बालगोविंद के मकान तक सीसी रोड व नाला निर्माण - 24,28,572 रुपये
वार्ड नंबर 12 रघुनाथ सिंह नगर में सरसई डामर रोड से ज्ञान सिंह के मकान तक सीसी रोड व नाला - 31,48,951 रुपये
वार्ड नंबर 12 रघुनाथ सिंह नगर में देव सिंह के मकान से भूप सिंह के मकान तक सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण - 14,04,847 रुपये
वार्ड नंबर सात तुरंग सिंह नगर में बरातघर परिसर में मिट्टी पुराई व इंटरलाॅकिंग कार्य - 17,00,490 रुपये
वार्ड नंबर एक नई बाजार में मुन्ना मौर्या के मकान से ठाकुर मौर्या के मकान तक इंटरलाॅकिंग कार्य - 18,54,709 रुपये
वार्ड नंबर 14 ठाकुर निर्मल सिंह नगर में किशनपुर रोड से मेला मैदान तक इंटरलाॅकिंग व आरसीसी नाला निर्माण - 10,71,134 रुपये
वार्ड नंबर 18 रामनगर में स्टेशन रोड से उर्मिला देवी व मान सिंह के मकान होते हुए इंद्रजीत के मकान तक नाला व सड़क निर्माण - 11,07,170 रुपये