फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घना कोहरा नजर आएगा 15 दिसंबर के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में ठंड ने जोर पकड़ ली है। आजकल न्यूनतम पारा 9-10 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। इससे रात में तेज ठंड महसूस होती है। हालांकि कोहरे से अभी राहत है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद से कोहरे की शुरुआत हो सकती है। अभी सुबह के समय मामूली धुंध बनी हुई है। 15 दिसंबर से घने कोहरे के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. वसीम खान के मुताबिक जनपद में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिसंबर के मध्य तक अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी। तब तक कोहरा पड़ने की संभावना बढ़ जाएगी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान गिरकर 18 से 20 के आसपास पहुंच सकता है। इस तरह दिसंबर के अंतिम सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक बारिश के संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें