फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किशोर के बाद युवती में डेंगू की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। ऐरायां ब्लॉक के बहलोलपुर ऐलई गांव में किशोर के बाद अब खागा कस्बे के गढ़ी मोहल्ले की युवती में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। लगातार दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। दोनों प्रभावित इलाकों में टीमों ने पहुंचकर 50 लोगों की जांच की। जांच में किसी अन्य व्यक्ति में डेंगू के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर को बुखार, सिरदर्द और थकान की शिकायत थी। परिजन सोमवार को उसे सीएचसी ले गए। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 25 लोगों की जांच की। सभी की रिपोर्ट सामान्य आई।
इसी तरह पास के एक अन्य मोहल्ले में युवती को तीन दिन से सर्दी-जुकाम, बुखार, बदनदर्द और कमजोरी थी। परिजन उसे कानपुर के न्यू लीलामनी अस्पताल ले गए। यहां डेंगू, मलेरिया, टायफाइड और सीबीसी समेत अन्य जांच कराई गईं। प्लेटलेट्स कम होने के साथ डेंगू की पुष्टि हुई। सूचना पर जिला मलेरिया विभाग की टीम ने मोहल्ले में 25 लोगों की जांच की। सभी की रिपोर्ट सामान्य रही।
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारी हरदो डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर 50 लोगों की जांच की गई है। किसी अन्य में डेंगू के लक्षण नहीं मिले। उन्होंने लोगों से बुखार या डेंगू के लक्षण होने पर झोलाछाप से उपचार न कराने और सीधे सरकारी अस्पताल पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें