फाइल फोटो-37-गुलाब सिंह। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
खागा (फतेहपुर)। कस्बे के नई बाजार मोहल्ला स्थित निजी आवास में बुधवार रात लोकतंत्र सेनानी गुलाब सिंह पटेल (90) का निधन हो गया। वह मूलरूप से विजयीपुर ब्लॉक के एकौरा गांव के रहने वाले थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
गुलाब सिंह पटेल ने 1975 के आपातकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा। बृहस्पतिवार दोपहर उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम यात्रा निकाली गई। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने पुलिस जवानों के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जीटी रोड स्थित एक डिग्री कॉलेज के पीछे उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र महेंद्र सिंह पटेल ने मुखाग्नि दी।
फाइल फोटो-37-गुलाब सिंह। स्रोत: परिजन- फोटो : 1