जिले में अधाधुंध कटौती को लेकर जिला बार एसोसिएशन की बैठक में डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ता व व्यापारियों ने कहा कि यदि आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन के हाल में अध्यक्ष प्रेम शंकर त्रिवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें शहर में व्याप्त अघोषित बिजली कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि बार, व्यापार, पत्रकार एवं सामाजिक संगठनों को जोड़कर एक संगठन बनाया जाएगा जो कि शहर में व्याप्त समस्याओं को जिलाधिकारी से मिलकर निराकरण कराया जाएगा। 29 जुलाई को जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं को जोरदारी से उठाएंगे। बैठक का संचालन व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्त ने किया। बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, कृष्ण गुप्त, कमलेश्वर शिवहरे, युवा अध्यक्ष नरेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज दीक्षित, संतोष दीक्षित, इमरान खान, हरप्रीत सिंह, विवेक श्रीवास्तव, जावेद अहमद, नमो नारायण गुप्ता, कृष्ण मिश्र, मोहम्मद आरिफ आदि रहे।