फोटो-21-स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्राफी के साथ मौजूद खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
- फोटो : credit
फोटो-21- स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ मौजूद खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
- छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
फतेहपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। इसे क्रीड़ाधिकारी सुनील भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और खेलभावना का संदेश दिया। इसके बाद बालिका वर्ग में हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहपुर की टीम ने 21 गोल से आरएस एक्सल विद्यालय की टीम को 13 गोल से हराकर जीत दर्ज की।
विजेता खिलाड़ियों को क्रीड़ा अधिकारी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आरिफ खान, जितेंद्र यादव, मोहित यादव, पुष्पेंद्र सिंह परिहार, मनीष कुमार और अरुण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
फोटो-21-स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्राफी के साथ मौजूद खिलाड़ी। स्रोत स्वयं- फोटो : credit