फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिले में दुनिया का पहला जल विवि बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जल संरक्षण कार्यकर्ता प्रवीण पांडेय ने केंद्र और प्रदेश सरकार से जिले में दुनिया का पहला जल विश्वविद्यालय बनाने की मांग की है। उन्होंने फतेहपुर को गंगा-यमुना के दोआब में स्थित जल अध्ययन, अनुसंधान और संरक्षण के लिए उपयुक्त बताया।
विज्ञापन

जिले से गंगा, यमुना, पांडु, ससुर खदेरी और रिंद जैसी नदियां जुड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई तालाब और कुएं जैसे पारंपरिक जलस्रोत भी मौजूद हैं। भूजल पुनर्भरण, नदी-तालाब संरक्षण और जल प्रबंधन पर शोध के लिए संस्थागत व्यवस्था जरूरी है।
प्रवीण पांडेय ने विवि की व्यवहार्यता अध्ययन और विशेषज्ञ समिति गठन की मांग की। यहां जल विज्ञान, जल प्रबंधन और जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा व शोध की व्यवस्था हो सकती है। उनकी पुस्तक जलनिधियों को जीने दो भी प्रकाशित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें