फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेजस की मौत के मामले में डीजीपी से स्कूल प्रबंधक की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। छात्र तेजस की मौत के मामले में बजरंग सेना जिलाध्यक्ष चंदन सिंह राणा ने डीजीपी को कॉल कर उनके पीआरओ से वार्ता की। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई और गिरफ्तारी में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सिविल लाइंस निवासी तेजस सरस्वती बाल मंदिर शिवपुरम में कक्षा 11 का छात्र था। 26 अगस्त को स्कूल में त्रैमासिक परीक्षा के दौरान नकल पर्ची के साथ पकड़े जाने पर स्कूल प्रबंधन ने उसकी पिटाई की थी। इसके बाद 1500 रुपये जुर्माना और रिस्ट्रीकेशन कर उसे घर भेज दिया गया था। छात्र बेसुध हालत में सौंरा औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी के पास मिला था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस ने स्कूल प्रबंधक राकेश त्रिवेदी और प्रिंसिपल सक्षम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस प्रिंसिपल सक्षम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं प्रबंधक को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें