फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 27 से डीएलएड की परीक्षाएं, 3,578 प्रशिक्षु होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 अक्तूबर से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में कुल 3,578 प्रशिक्षु शामिल होंगे। प्राचार्य भारती सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सूची भेज दी गई है। स्वीकृति के बाद ही केंद्रों की अंतिम जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन




प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27 से 29 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें बाल विकास, शिक्षण अधिगम का सिद्धांत, विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, संस्कृत/उर्दू और कंप्यूटर विषयों की परीक्षा होगी।

तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 अक्तूबर से शुरू होकर तीन नवंबर तक चलेंगी। इस दौरान शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध, नवाचार, समावेशी शिक्षा, विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, संस्कृत/उर्दू और कंप्यूटर की परीक्षाएं ली जाएंगी। तृतीय सेमेस्टर की एक नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा को संशोधित कर तीन नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें