फतेहपुर। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 मई और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई से प्रारंभ होंगी। द्वितीय सेमेस्टर के लिए जिले में छह और चतुर्थ सेमेस्टर के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में कुल 4,140 प्रशिक्षु परीक्षा देंगे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की प्राचार्य आरती गुप्ता ने बताया कि डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 15 मई तक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 20 मई तक चलेंगी। द्वितीय सेमेस्टर में कुल 2,150 प्रशिक्षुओं के लिए छह केंद्र व चतुर्थ सेमेस्टर में 1,990 प्रशिक्षुओं के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं।
द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पीएम श्री राजकीय इंटर काॅलेज में 300 प्रशिक्षु, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 400, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलवां 400, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज अलादातपुर 250, ए एस इंटर कॉलेज 450, सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालपुर 350 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं।
चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 300, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 400, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलवां में 400, एएस इंटर कॉलेज 450 तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालपुर में 440 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं।