फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ते समय किसान को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। देवरायपुर गांव में रविवार को निर्माणाधीन मकान में तार जोड़ते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के देवरायपुर गांव निवासी रामलखन मौर्य (29) किसानी के साथ आईएमसी कंपनी के उत्पाद भी बेचते थे। चौकी चौराहा का मकान गिरवाकर नए सिरे से निर्माण करा रहे थे। निर्माणाधीन मकान में रविवार को रामलखन बिजली की तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामलखन की दो पुत्रियां काजल (3) व श्रेया (2) हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
करंट लगने से झुलसा
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी सतीश का पांच साल का पुत्र सात्विक टेबल फैन की कटी तार छुने से करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे बिंदकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें