बिंदकी। किसी बात से परेशान युवती ने शनिवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव साड़ी के फंदे से एक खिड़की पर लटका हुआ मिला। चीख-पुकार मची तो लोग जमा हो गए। रविवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर गांव की रहने वाली नेहा देवी (30) पुत्री बृजेश पटेल शनिवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। शनिवार की देर रात परिजनों की नींद खुली तो उन्हें देखा कि नेहा का शव साड़ी के सहारे एक खिड़की से लटका है। यह देख परिजन बिलखने लगे। लोगों को पता चला तो वहां भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।