चौडगरा। भिटौरा गंगा घाट से अमावस्या पर्व पर स्नान कर लौट रहे बाइक सवारों को रविवार दोपहर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए थे।
कानपुर नरवल थाना क्षेत्र के पाल्हेपुर गांव निवासी मनोज शनिवार को बाइक से अपनी मां रामदुलारी व रिश्तेदार राजेश निवासी रामपुर थाना ललौली के साथ स्नान को भिटौरा घाट गए थे।
लौटते समय कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाइवे पर मौहार के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।