फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाडी में लगी आग से मचा हड़कंप

विज्ञापन
फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर माल गाड़ी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हसवा। मुगलसराय से हरदुआगंज जा रही मालगाड़ी के एक वैगन में फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। मालगाड़ी से धुआं उठता देख ट्रेन स्टाफ ने रेलवे को जानकारी दी। ट्रेन को लूप लाइन पर खड़ा करके फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। मालगाड़ी को दो घंटे से ज्यादा रोककर रखना पड़ा। अप और डाउन ट्रैक को बीस मिनट के लिए रोकना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन कोयला लाद कर जा रही थी। सुबह नौ बजे फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन केे पास रेलगाड़ी की एक बोगी से घुआं उठता देखा गया। ट्रेन को लूप लाइन पर ले जाया गया। कुछ ही देर में फायर बिग्रेड के सीओ उमेेश कुमार टीम लेकर पहुंच गए। हसवां पुलिस चौकी इंचार्ज विध्यवासिनी तिवारी भी पहुंचे। 11.41 बजे मालगाड़ी गतंव्य की ओर रवाना हो सकी।
टीआई रेलवे संदीप कुमार ने बताया कि 10 बजकर 40 मिनट से 11 बजे तक अप और डाउन ट्रैक का संचालन बंद रखा गया। जीआरपी थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि मालगाड़ी की खराबी से ट्रैक संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। एक माह पहले भी इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। तब भी फैजुल्लापुर स्टेशन में मालगाड़ी रोककर आग बुझाई गयी थी। एक माह के बाद यह दूसरी घटना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें