फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोना संक्रमित एक की मौत, 15 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और डीडीओ के स्टेनो समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि नए संक्रमितों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक 19 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह से जिले में कोरोना से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या 116 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा को 17 अप्रैल को उन्हें बुखार आया था और 19 अप्रैल की जांच में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी। सीवीओ डॉ. आरके शर्मा कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अपने घर नोएडा चले गए थे। वहां से इलाज के लिए जयपुर गए। आईसीयू में भर्ती रहे। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। आर के शर्मा मूलरूप से मथुरा के रहने वाले थे, उनकी पत्नी विनीता शर्मा यूपी में शिक्षा विभाग में निदेशक थीं। सहायक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी ने बताया कि उनकी ओपीडी अभी तक बंद नहीं कराई गई है। जिससे लोग लगातार संक्रमित हो रहे हैं। इसी क्रम में डीडीओ के स्टेनो शिव शंकर की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उन्हें खागा के एलटू हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह खागा कस्बे के निवासी थे। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में कोरोना से एक और मौत होने की जानकारी दी गई है। लेकिन सीवीओ, स्टेनो को छोड़कर तीसरे मरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 117 कोरोना की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 15 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस तरह से कुल संक्रमितों की संख्या 5879 हो गई है। सोमवार को सक्रिय केसों की संख्या 506 बची है। प्रदेश स्तर से प्राप्त रिपोर्ट में जिले में 24 घंटे के दौरान एक संक्रमित की मौत होने की पुष्टि हुई है। उधर, जिले में शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। घर-घर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की बाहुल्यता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के आंकड़े एक नजर में -
--------------------------------------------------------
कुल लिए गए सैंपल - 146201
कुल प्राप्त रिपोर्ट - 143336
सोमवार को प्राप्त कुल रिपोर्ट - 117
सोमवार को पॉजिटिव रिपोर्ट - 19
कुल कोरोना पॉजिटिव - 6246
कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या - 420
अब तक ठीक हो चुके - 3446
--------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें