फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सर्पदंश से मूकबधिर युवक की मौत, जमीन के लिए हत्या की चर्चा

विज्ञापन
फाइल फोटो-47-राम प्रताप उर्फ़ बौरा। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में मूकबधिर युवक रामप्रताप उर्फ बौरा (40) की सर्पदंश से मौत हो गई। मंगलवार को उसने इशारे से सांप के डसने की जानकारी देने का प्रयास किया था, लेकिन लोग उसका इशारा समझ नहीं सके। बुधवार रात पड़ोसी के बरामदे में चारपाई पर सोते समय उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों में जमीन को लेकर हत्या किए जाने की चर्चा रही, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

श्यामपुर निवासी स्व. रघुनंदन का पुत्र रामप्रताप जन्म से ही मूकबधिर था। मंगलवार को उसने इशारे से सर्पदंश की जानकारी देने की कोशिश की। इशारा स्पष्ट नहीं होने पर पड़ोसियों ने उसे मऊदेव स्थित एक नर्सिंग होम में दिखाया। बुधवार को वह पड़ोसी छक्कू रैदास के बरामदे में पड़ी चारपाई पर सो गया। रात करीब सात बजे लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह मृत मिला।
गांव में लोगों के घरेलू कामकाज कर अपना भरण-पोषण करता था और घर में अकेला रहता था। ग्रामीणों के अनुसार, उसकी मां ने करीब चार बीघा जमीन रामप्रताप के नाम कर दी थी। इसी जमीन को लेकर उसकी हत्या की चर्चा रही। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव को खेत में दफना दिया। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें