फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 05 Jul 2024 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में बुधवार रात महिला साड़ी के फंदे से लटक गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली निवासी विजय पाल की पुत्री माया देवी (24) की शादी आठ साल पहले बकेवर थाने के दुबेपुर गांव निवासी लल्लू सविता के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती को दो बच्चे यश और वंश हुए। कानपुर नगर के साड़ थाने के पास लल्लू सैलून की दुकान चलाता है।
लल्लू ने बताया कि काफी दिनों से पत्नी सिर दर्द से परेशान रहती थी। रात को खाने के बाद वह बाहर गया था। कुछ देर बाद भतीजा कुकू को शोर मचाते हुए आया। उसने पत्नी को फंदे पर लटकने की बात कही। घर में जाकर देखा तो साड़ी के फंदे से कमरे के कुंडे पर पत्नी का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन

पिता विजय पाल ने बताया कि पुत्री बीमारी की वजह से काफी परेशान रहती थी। उसने शाम को फोन पर सिरदर्द की जानकारी दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करेंगे। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन


नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप



फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के चंदनमऊ गांव निवासी शंभूसरन की 21 वर्षीय पत्नी अनसुइया देवी का बुधवार रात घर में साड़ी के फंदे से शव लटकता मिला। महिला के मायके बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बा से आए भाई सुनील कुमार ने बताया कि बहन की शादी 22 अप्रैल 2024 को हुई थी। बहन पर ससुर रामदयाल गलत नीयत रखता था। बहनोई दहेज में अपाचे बाइक की मांग करता था। बहन को फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने ससुर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें