फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संपत्ति हड़पने के प्रयास का बहन-बहनोई समेत पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक निवासी आनंद सिंह ने एफआईआर में बताया कि जीजा सुरजीत सिंह करीब 22 साल से लंदन में परिवार समेत रहते है। सुरजीत सिंह के पिता धरमपाल गांव में अकेले रहते थे। उनकी पुश्तैनी संपत्ति पर बहन सूर्यकांता सिंह व उसका पति शिशुपाल सिंह सेंगर हड़पना चाहते हैं। दोनों धरमपाल सिंह को बहला फुसला कर बैनामा कराना चाहते हैं। बहनोई सुरजीत ने संपत्ति की देखरेख की उसे लिखापढ़ी में जिम्मेदारी दी है। इसी खुन्नस में उसे रास्ते से हटाने की सूर्यकांता सिंह व शिशुपाल सिंह योजना बनाते रहते हैं। इसी दौरान धरमपाल की स्वाभाविक मृत्यु हो गई। उनकी मौत को हत्या दर्शाकर उसे फंसाने के लिए कोर्ट में वाद दाखिल किया। कोर्ट ने वाद खारिज कर दिया। उसे गांव से डराकर भगाने के लिए शिशुपाल ने अपने साथी रंजीत सिंह उर्फ गुड्डू, अजीत सिंह, शिव सिंह संग घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा। गृहस्थी में तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन



किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
फतेहपुर। किशनपुर थाने के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 27 जून से लापता है। किशोरी के पिता ने हुसैनगंज थाने के भिटौरा निवासी शिवम रैदास के खिलाफ पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना में आरोपी का पिता छोटेलाल रैदास सहयोगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें