फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद नोएडा से आ रहे मजदूर का खेत में मिला शव

Tue, 07 Mar 2023 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। नोएडा में परिवार संग रहकर मजदूरी करने वाले युवक का मंगलवार सुबह खेत से शव मिला। वह एक हफ्ते पहले पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जहर खाकर मौत की आशंका जता रही है। हालांकि घटनास्थल पर कोई जहरीले पदार्थ की पुष्टि नहीं हो सकी है। उसका मोबाइल फोन भी बंद था।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के सवंत गांव निवासी प्रेम कुमार (30) रोजगार के सिलसिले में नोएडा में परिवार के साथ रहता था। उसका असोथर थाना क्षेत्र के कौड़र गांव के पूर्व प्रधान कुलदीप भदौरिया के रोड से सटे खेत में शव मिला। आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने मृतक के छोटे भाई मुस्कान उर्फ रविदास को सूचना दी। वह थाने पहुंचा और शव की पहचान की। मुस्कान ने बताया की भाई पांच साल से बाहर रहता था। उसकी तीन साल पहले खखरेरू थाने के कालूपुर निवासी अनीता देवी से शादी हुई थी। उनकी एक साल की बेटी रोशनी है। तीन दिन पहले भाभी अनीता देवी को भाई का फोन बंद आने पर फोन किया था। तभी जानकारी हुई कि भाई और भाभी के बीच एक हफ्ते पहले विवाद हुआ था। विवाद के बाद भाई घर से निकला था। उनके रिश्तेदार असोथर में हैं।
रिश्तेदार से पता लगा कि उनके घर नहीं पहुंचा था। इस मार्ग से भाई की ससुराल और घर का रास्ता है। वह कहां जा रहे थे, इसका भी पता नहीं है। पुलिस को शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटना से मां केतकी देवी, बहनों का हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक एंड्रॉयड मोबाइल मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें