फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कंटेनर की टक्कर से बीच हाईवे पर डीसीएम पलटी

विज्ञापन
फोटो-49-हाईवे पर कंटेनर पलटने से बंद मार्ग। संवाद
विज्ञापन
थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार शाम कंटेनर की टक्कर के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस करीब दो घंटे के बाद हाईवे से यातायात बहाल करा सकी। हादसा थाना क्षेत्र के बिलंदा स्थित बंद फैक्टरी के ओवरब्रिज पर हुआ। इस दौरान पुलिस ने सर्विस लेन से वाहनों को निकाला।
विज्ञापन

हादसे में खागा का डीसीएम चालक मैनपुरी जिला करहल निवासी उपेंद्र घायल हो गया। वह कानपुर से खागा जा रहा था। चालक ने बताया कि कंटेनर ने पीछे से टक्कर मारी थी। इससे वाहन पलट गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। पीछे कंटेनर भी डिवाइडर से टकराने के बाद रुक गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

डीसीएम से भिड़ंत के बाद ट्रेलर हाईवे पर पलटा
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रेलर में रविवार को पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। कानपुर निवासी ट्रेलर चालक शाहिद अली ने बताया कि वह रायबरेली के ऊंचाहार से राख लादकर कानपुर चकेरी लौट रहा था। डीसीएम की साइड टक्कर से ट्रेलर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। डीसीएम लेकर चालक भाग निकला। पुलिस व एनएचएआई ने ट्रक को हटवाया है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खंदक में बोलेरो पलटी
किशनपुर थाना क्षेत्र के बरैची गांव के पास रविवार शाम बोलेरो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। असोथर कस्बा निवासी प्रदीप कुमार बोलेरो से रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है।

फोटो-49-हाईवे पर कंटेनर पलटने से बंद मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें