फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानगर हाईवे पर सोमवार रात करीब दो बजे डीसीएम चालक से लूटपाट की गई। विरोध पर उसके सिर में लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है।
मेरठ जिले के फरीद डीसीएम चालक है। चालक ने पुलिस को बताया कि प्रयागराज से लौटते समय सुल्ताननगर स्थित एक होटल के किनारे गाड़ी खड़ी करने लगा। ऑटो सवार तीन युवक पहुंचे। उससे रुपयों की मांग की। उसके पास नकद एक हजार रुपये थे। उन लोगों ने रुपये छीन लिए। इसके बाद और रुपये मांगने लगे। रुपये नहीं होने पर लोहे की रॉड से सिर में हमला किया। हमले में वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के आने पर बदमाश भाग निकले। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रेस किया गया है। जल्द ही आरोपियों का खुलासा किया जाएगा।