फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि, नम हुई आंखें

विज्ञापन
ति की चिता में मुखाग्नि देती बेटी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। सड़क दुघर्टना में दिवंगत हुए पिता की चिता को बेटी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की आंख नम हो गई।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास शनिवार की देर रात कंटेनर की चपेट में आने से थरियांव थाना क्षेत्र के दिहुली गांव निवासी श्रीराम अवस्थी (42) की मौत हुई थी। वह औंग थाने के सिकठिया गांव के एक ईंट-भट्ठे में मुनीम थे।
विज्ञापन

श्रीराम का कोई बेटा नहीं है। दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रेमलता अवस्थी बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा है। छोटी बेटी मनु अवस्थी बीए प्रथम वर्ष में है। सोमवार की सुबह भृगुधाम भिटौरा में अंतिम संस्कार हुआ। छोटी बेटी मनु अवस्थी ने मुखाग्नि दी। पत्नी सविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें