फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के नाम पर लीपापोती, दोबारा होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता ब्लॉक के तुलसीपुर गांव में शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा मिलने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। विभागीय अधिकारी भी अनियमितता करने वालों को अभयदान देकर लीपापोती में जुटे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गांव के कई ग्रामीणों ने शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय राज्य और 14वें वित्त से हुए विकास कार्यों में अनियमितता और धांधली का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी।
एडीओ पंचायत की जांच में करीब 100 शौचालय मौके पर नहीं मिले थे। बीडीओ ने ग्राम प्रधान और सचिव को 15 दिन का समय देते हुए संपूर्ण प्रकरण में जवाब मांगा था। समय बीतने के बाद अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

मामले में बीडीओ ने दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि 15 दिन का समय पूरा हो गया है। दोबारा शौचालयों का सत्यापन कराया जाएगा। मौके पर शौचालय न मिलने पर रिकवरी के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें