फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिथियां घोषित, इस वर्ष होंगे 24 तहसील दिवस

Sat, 03 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में तहसील दिवास की तिथियां घोषित कर दी गईं। इस साल 24 तहसील दिवस आयोजित होंगे। तहसील दिवस हरेक माह के पहले व तीसरे हफ्ते में आयोजित होंगे। केवल खागा में एक तहसील दिवस महाशिवरात्रि के चलते समय एक दिन आगे खिसक जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रशासन ने शुक्रवार को मंगलवार के दिन आयोजित होने वाले तहसील दिवस के आयोजनों की तिथियां घोषित कर दीं। नए साल का पहला तहसील दिवस छह जनवरी को खागा में होगा व 20 जनवरी को फतेहपुर में आयोजित होगा।

फरवरी महीने की तीन तारीख को बिंदकी में तहसील दिवस होगा। जबकि 17 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व होने की वजह से 18 फरवरी को खागा में तहसील दिवस होगा।

इसी प्रकार तीन मार्च को फतेहपुर व 17 मार्च को बिंदकी, सात अप्रैल को खागा व 21 मार्च को फतेहपुर, पांच मई को बिंदकी व 19 मई को खागा, दो जून को फतेहपुर व 16 जून को बिंदकी, सात जुलाई को खागा
विज्ञापन


व 21 जुलाई को फतेहपुर, चार अगस्त को बिंदकी व 18 अगस्त को खागा, एक सितंबर को फतेहपुर व 15 सितंबर को बिंदकी, छह अक्टूबर को खागा व 20 अक्तूबर को फतेहपुर, तीन नवंबर को बिंदकी

व 17 नवंबर को खागा तथा एक दिसंबर को फतेहपुर व 15 दिसंबर को बिंदकी में तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगें। डीएम राकेश कुमार ने बताया कि राजपत्रित अवकाश के चलते खागा के 17 मार्च को होने वाले तहसील दिवस को
विज्ञापन


18 मार्च आयोजित किया जाएगा। तहसील दिवस में जनता अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती है। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें