फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटाबेस न देने वाले विभागाध्यक्षों की वार्निंग

Thu, 17 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मतदान/मतगणना एवं अन्य कार्मिकों की होने वाली व्यवस्था का मौजूदा हश्र देखकर डीएम डॉ. वेदपति मिश्र का पारा चढ़ गया। प्रपत्र एक और दो में निहित डाटाबेस उपलब्ध कराने में लापरवाही उजागर होने पर नाराजगी जाहिर की। 16 विभाग ऐसे रहे, जिन्होंने प्रपत्र एक का डाटाबेस एनआईसी में उपलब्ध नहीं कराया। इनके विभागाध्यक्षों को शाम तक का वक्त दिया गया है। इसके अलावा निर्वाचन बैठक से नदारद अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेेेट के गांधी सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी/डीएम डॉ. वेदपति मिश्र की अध्यक्षता में तैयारियों की यह बैठक बुलाई गई थी। समीक्षा में भूमि संरक्षण, मत्स्य, नेडा, सूचना, पशु पालन, उद्यान, विकलांग, समाज कल्याण, अर्थ एवं संख्या, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग सहित 16 विभागों का ही एनआईसी में प्रपत्र एक डाटाबेस जमा पाया गया, जबकि स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे बड़े विभाग ऐसा नहीं कर सके। इन विभागाध्यक्षों को चेतावनी भरे लहजे में काम को शाम पांच बजे तक हर हाल में अंजाम देने का हुक्म दिया गया।


समीक्षा के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी व हाइडिल सेकंड एक्सईएन समेत कुछ अधिकारी नदारद थे। इनके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही। इस मौके पर सीडीओ इंदुमती, सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय समेत अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें