फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का एलान

Thu, 17 Nov 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
नहर कालोनी में क्रमिक धरना देते कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस सेवादल ने नहर कालोनी में क्रमिक धरना देकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। नोइंट्री क्षेत्र में भारी वाहनों पर प्रतिबंध न लगाने पर पुलिस प्रशासन की निंदा की। गुरुवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



मुख्य संगठक अनुराग नरायन मिश्रा ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती हैं, भूख हड़ताल जारी रहेगी। नो इंट्री क्षेत्र में दिनभर भारी वाहनों को आवागमन बना रहता है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि राधा नगर व जेल चौकी दोनोें तरफ से भारी वाहनों से वसूली की जाती है। संगठन  मंत्री महेश द्विवेदी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। ट्रामा सेंटर खुलने के बाद अभी तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं हुई है। शहरवासियों के लिए ट्रामा सेंटर शोपीस बना है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष स्वरूपराज जूली, राजकुमार मौर्या, रामनरेश महराज, राजन तिवारी, विष्णु विराट, आशू ठाकुर, अजय मिश्रा, पंकज द्विवेदी, अभय शुक्ला, रुद्र, पार्थ, रजत दीक्षित, अभिषेक तिवारी, सरताज हुसैन, इस्माइल अहमद, मनीष पटेल, आशीष द्विवेदी, सार्थक सिंह, तनुज गुप्ता, हिमांशु, रामसजीवन, सुधांशु तिवारी, सचिन मौर्या, हरिओम विश्वकर्मा, विनीत पटेल, बृजदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें