फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दामपुर-प्रयागराज रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। यमुना तटवर्ती दामपुर से मंझनपुर होते हुए प्रयागराज के लिए रोडवेज बस सेवा मंगलवार से शुरू हो गई। लंबे समय से सीधी बस सेवा की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को इससे बड़ी राहत मिली है। नई सेवा शुरू होने से दामपुर समेत यमुना बेल्ट के ग्रामीणों को प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों तक आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

बस प्रतिदिन सुबह सात बजे दामपुर से रवाना होकर अहमदपुर कुसुंभा, हरदवां, सरसौली, देवरी, मंझपुरवा, कल्याणपुर कचरौली, गलेहरा, भूला, धाता, अटेलवा, रमपुरवा, चक, थांभा, टेवां और देवरा होते हुए मंझनपुर पहुंचेगी। इसके बाद बस प्रयागराज जाएगी। वहीं, वापसी में बस प्रतिदिन शाम चार बजे प्रयागराज के लीडर रोड डिपो से इसी मार्ग से दामपुर के लिए चलेगी। नई बस सेवा से धाता नगर पंचायत क्षेत्र सहित पूरे यमुना तटवर्ती इलाके के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और शिक्षा, रोजगार, उपचार व अन्य कार्यों के लिए सफर अधिक सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें