फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लगातार बिजली ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे में 132 केवीए के साथ 33/11 केवीए उपकेंद्र से नगर के फीडरों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। निर्धारित रोस्टिंग के अलावा भी लगातार बिजली की आवाजाही से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बेवासियों का कहना है कि बिजली आने-जाने का कोई समय तय नहीं है। कई बार एक-एक घंटे में कई बार ट्रिपिंग हो जाती है। बिजली की लगातार कटौती और ट्रिपिंग से गर्मी में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
कस्बे के असलम, राम कुमार, जावेद, किशन, धीरेंद्र, मौजीलाल और गोविंद गुप्ता ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बिजली की आवाजाही से दिन में काम प्रभावित हो रहा है और रात में भी आराम नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अवर अभियंता इम्तियाज अली ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने के कारण ट्रिपिंग की समस्या आती है। इसके अलावा केबल या ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें