खागा। नई बाजार मोहल्ले में शनिवार दोपहर विवाहिता की जलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति सुभाष व सास जानकी देवी को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक रूबी की डेढ़ वर्षीय पुत्री खुशी को उसकी नानी राजरानी को सौंपा है।
नई बाजार का सुभाष रैदास ससुराल से पत्नी को 10 दिन पहले लाया था। सुभाष का शराब का लती है। रोज पीने के बाद पत्नी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार रात व शनिवार सुबह भी उसने पत्नी की पिटाई की थी। आरोप है कि शनिवार दोपहर उसने व उसकी मां ने आग लगाकर रूबी की हत्या कर दी। मां राजरानी देवी ने मुकदमा दर्ज कराया था।