फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत आठ ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में आठ ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग से भी की गई थी।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी वीरन दिवाकर की पुत्री अंजली देवी की शादी आठ मार्च 2019 को सोनू दिवाकर निवासी मकनपुर महोई थाना हुसैनगंज के साथ हुई थी। आरोप है कि पति, ससुर राजालाल, सास विमला देवी, देवर मोनू दिवाकर, ननद सीमा कुमारी, ननदोई गिरजेश उर्फ राज निवासी बजरिया जहानाबाद, ननद के ससुर छेद्दा, रामदुलारी पत्नी छेदा निवासी शकुन नगर दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये मांग रहे थे।
अंजलि के मुताबिक दहेज के लिए 21 मार्च 2021 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने हुसैनगंज थाने में शिकायत की। पुलिस ने समझौता करा दिया। सुनवाई न होने पर राज्य महिला आयोग से समक्ष प्रार्थना पत्र दिया। आयोग के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें