फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: साइकिलिंग रिले का स्वागत, शहर में किया भ्रमण

विज्ञापन
फोटो-31-साइकिल दल के साथ अधिकारी, पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 के तहत फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने साइकिलिंग अभियान पैडल फॉर प्राइड का आयोजन किया। इसके तहत साइकिल यात्रा प्रयागराज से चली। यात्रा को सुबह खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

रविवार को टीम प्रयागराज से चलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। यहां सेवानिवृत ब्रिगेडियर विक्रम सिंह, योगेंद्र सिंह, मदन लाल समेत अन्य सदस्यों का पुष्प वर्षा कर जिला ओलंपिक संघ के सचिव रविकांत मिश्रा, क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती, जिला हैंडबॉल संघ के सचिव शुभम गुप्ता, हाकी खिलाड़ी वीरेंद्र प्रताप सिंह, एनसीसी कैडेट्स एवं ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्वागत किया।
साइकिलिंग दल ने पुलिस सुरक्षा में शहर के प्रमुख चौराहों ज्वालागंज बस स्टॉप, वर्मा चौराहा, पटेल चौराहा, पत्थरकटा, विद्यार्थी चौराहा, बुलेट चौराहा, नंदी चौराहा पर सरदार पटेल और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


रात विश्राम के बाद दल सुबह 6:45 बजे कानपुर के लिए रवाना होगा। इस अवसर पर जगबीर, जय प्रकाश, भगीरथ, नीरू बहन, दिनेश, कोच आरिफ, जितेंद्र, पुष्पेंद्र यादव, अरुण शर्मा, मनीष कुमार और मोहित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें