फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो युवकों के खाते से साइबर अपराधियों ने निकाले 5.83 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। साइबर अपराधियों ने कोतवाली और हथगाम थाना क्षेत्र के दो युवकों को झांसे में लेकर उनके खातों से 5.83 लाख की ऑनलाइन ठगी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता रोड निवासी शिवांश शर्मा ने मई 2025 में उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। बातचीत के दौरान उसने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके खाते से 2.87 लाख रुपये निकाल लिए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हथगाम थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव निवासी रामलखन ने बताया कि नवंबर 2025 में एक अज्ञात व्यक्ति ने लाभ दिलाने का झांसा देकर बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके खाते से 2.96 लाख रुपये निकाल लिए गए। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें