किशनपुर। आंधी आने के बाद सरौली गांव में आई बिजली समस्या को ठीक करने के लिए रात में खंभे पर चढे़ संवदिा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
स्थानीय बिजली उपकेंद्र में तैनात संविदा लाइनमैन श्याम बाबू सिंह सरौली के रहने वाले हैं। शनिवार को आंधी आने के बाद गांव में एक खंभे पर तार टूट गया था। रात में श्यामबाबू एक खंभे पर चढ़कर लाइन की मरम्मत कर रहे थे।
चर्चा है कि उसनेे पावर हाउस से आपूर्ति बंद नहीं कराई थी और आपूर्ति के दौरान ही मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर गया।
परिजन उन्हें हरदो सीएचसी ले आए। यहां से उन्हें फतेहपुर और फिर लखनऊ भेजा गया।