फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

विज्ञापन
कथा सुनाते देवशरण व भक्ति त्रिपाठी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। धाता ब्लाक के खैरई ग्राम सभा में भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक आचार्य देव शरण त्रिपाठी व भक्ति त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण के जीवन का वर्णन किया। कथा वाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना के लिए हुआ। जन्मोत्सव के दौरान पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गीत से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा वाचक ने कहा कि भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को अंधेरी रात में रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वासुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। कृष्ण जन्मोत्सव की कथा के दौरान श्रीकृष्ण व राधा की आकर्षक झांकी दिखाई गई। जन्मोत्सव पर माखन मिश्री का भोग भगवान को लगाया गया। भगवान कृष्ण के जन्म व उनकी बाल लीलाओं से जुड़े प्रसंग सुनाए गए। कथा के दौरान भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर आयोजक अजय कुमार, शिव कुमार, अनिल कुमार और ऋषि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें