फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रोडवेज बस स्टॉप पर उमड़ी भीड़, रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा

विज्ञापन
फोटो-22-बस स्टॉप में यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। भैया दूज पर परिवहन निगम पूरी तरह से तैयार नजर आया। त्योहार के दिन बहनों और यात्रियों की भीड़ सुबह से ही जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टॉप पर बढ़ने लगी। भाइयों को तिलक लगाने के लिए आए लोगों की संख्या बढ़ने पर परिवहन विभाग ने कानपुर और प्रयागराज रूट पर पांच अतिरिक्त बसें चलाईं। हालांकि रेलने स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

अब तक रोडवेज बस स्टॉप से कुल 143 बसें संचालित हो रही हैं। इनमें से 60 बसें कानपुर और प्रयागराज, 35 बसें चित्रकूट और बाकी बसें बांदा, लखनऊ, बिंदकी, घाटमपुर, रायबरेली, हुसैनगंज सहित ग्रामीण रूटों पर चल रही हैं।
बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से ही बसों का संचालन शुरू हो चुका था। त्योहार पर बहनों का तिलक लगाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचना और चित्रकूट मेले के लिए यात्रियों का लगातार आना-जाना जारी रहा।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें रिजर्व रखीं और स्थिति पर लगातार नजर रखी। रेलवे स्टेशन पर इस बार अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी गई। त्योहार स्पेशल ट्रेनों का ठहराव जरूर हुआ लेकिन यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से कम रही।
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी किरन कुमारी ने बताया कि उन्होंने बस स्टॉप पर भीड़ की लगातार निगरानी की जा रही है। लोकल रूट के लिए बसें रिजर्व भी की गईं।

फोटो-22-बस स्टॉप में यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें