फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई मासूम से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर शौच को जंगल गई सात वर्षीय मासूम को युवक ने दबोच लिया। दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुन कुछ ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किसान परिवार की सात साल की बेटी दोपहर के समय खेत में शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि गोलू नामक युवक ने हाथ पकड़कर उसे एक घने खेत की ओर ले जाने लगा। मासूम की चीख सुनकर कुछ ग्रामीण
दौड़ते हुए पहुंच गए। आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। पता चलने पर बच्ची के परिजन पहुंचे। पिता ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय ने बताया कि छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें