फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव फेका

Tue, 31 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद मृतका के प‌रिजन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
घर से शौच के निकली महिला लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।  जहां उसकी मौत हो गई। पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान की। सिर पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार करने के निशान मिले हैं। उसके पास से एक कपड़ों का बैग भी मिला। माना जा रहा  है कि उसे अधमरा कर फेका गया । पुलिस हत्या की एफआईआर दर्ज कर पड़ताल में जुटी है।  
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10 बजे जहानाबाद पुलिस को पनेरुवा गांव में नदी किनारे एक महिला के लहूलुहान हालत में पड़े होने की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके पर महिला का बैग मिला। महिला अपने सारे जेवरात पहने थी। बैग से आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल, 460 रुपये के नोट व 270 रुपये के सिक्के और कपड़े मिले। आधार कार्ड  में दर्ज पते के आधार पर जहानाबाद पुलिस ने बकेवर पुलिस को सूचना दी। बकेवर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मैका का डेरा मजरे मथुरापुर गांव निवासी बहादुर निषाद को मौके पर बुलाया।

उसने महिला की पहचान अपनी पत्नी दुलारी (36) के रूप में की। बहादुर ने बताया कि वह ईंट भट्ठे में मजदूरी करती थी। शादी के सात साल बाद भी उसे औलाद नहीं थी। वह शौच जाने की बात कह कर सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस का मानना है कि  घर से करीब दो किलोमीटर दूर दूसरे थाना क्षेत्र में पहुंनचे पर हमलावर ने उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार कर लहुलूहान किया। आरोपी महिला का कोई मित्र या परिचित भी हो सकता है।
विज्ञापन


उधर, महिला के भाई जाफरगंज थानाक्षेत्र के अधौतपुर गांव निवासी जागेश्वर ने हत्या के पीछे पति पर अंदेशा जताया है। उसका आरोप है कि शादी के बाद बच्चे न होने के कारण बहनोई ने ही हत्या की होगी। एसएचओ अनिल कुमार राय ने बताया कि महिला के ससुर बिहारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें