फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमविवाह रचाने वाली युवती फंदे से झूली

Sat, 03 Feb 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो लक्ष्मी देवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दो साल पहले ममेरे भाई संग प्रेम विवाह रचाने वाली युवती ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह आर्थिक तंगी सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


ललौली थाना के क्षेत्र के गंगइपार गांव निवासी पप्पू लोधी कमरे में पत्नी लक्ष्मी देवी (20) व एक साल की बच्ची रोशनी के साथ सोये थे। पप्पू ने बताया कि उसकी भोर पहर नींद खुली। उसने कमरे की छत के कुंडे पर रस्सी के फंदे से पत्नी को लटका पाया। वह मजदूरी करके परिवार चलाता है। इन दिनों काम न मिलने से आर्थिक संकट चल रहा था। वह मायके जाने के लिए रुपयों की मांग की थी।

इसे लेकर विवाद हो गया था। जिससे क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली है। उससे दूर के रिश्ते में ममेरी बहन लगती थी। प्रेम होने पर दो फरवरी 2016 को शादी कर ली थी। पत्नी का मायका मलवां थाना क्षेत्र का भोखरी गांव है। सूचना पर लक्ष्मी के पिता चुनका उर्फ बाबू समेत परिजन पहुंचे रहे हैं। एसओ श्रवण सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें