फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, दंपति घायल

Sat, 30 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर शुक्रवार को चिल्ली मोड़ के पास एक कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससेे बाइक सवार दंपति घायल हो गए और पुत्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने फतेहपुर के लिए रेफर   कर दिया। उधर मृतक किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रज्जन तिवारी बाइक से पत्नी पप्पी व पुत्र राम (15) को लेकर अपनी बहन के घर फतेहपुर जा रहे थे। सभी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो जा रहे थे।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के मुगलरोड हाईवे पर गांव चिल्लीमोड़ के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों लोग दूर तक घिसटते चले गए। बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आंखों के सामने पुत्र की मौत होते देख दंपति अचेत हो गए। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से दंपति को सीएचसी जहानाबाद मेें भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया है, लेकिन चालक व खलासी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें