फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Sun, 26 Jul 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के मुसाफा पुलिया के पास शनिवार की सुबह ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव निवासी रामसेवक का 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार घाटमपुर के पर्वतपुर गांव स्थिति ईंट भट्ठे का ट्रैक्टर चलाता था। वह भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादकर मजदूर सियाराम पुत्र पूजन के साथ जहानाबाद कस्बे आया था।

ईंट उतारने के बाद वापस भट्ठे पर जा रहा था। बकेवर थाना क्षेत्र के मुसाफा पुलिया पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर र्खाइं में पलट गया। हादसा होता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर में दबे चालक और मजदूर को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मजदूर को पीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख उसको डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना की खबर पर चालक के परिजन मौके पर पहुंचे। चालक का शव देख रोने बिलखने लगे। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार होने के कारण हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें