फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारी में ट्रैक्टर गैराज सीज

Thu, 20 Jul 2017 12:19 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
जहानाबाद में ट्रैक्टर गैराज सीज करते बैंक अफसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा के लाखों के बकायेदार गुप्ता ट्रैक्टर गैराज को बुधवार को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई डीएम मदन पाल आर्य के आदेश पर हुई है। बैंक की टीम ने पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर गैराज सीज कराया।
विज्ञापन


कस्बा के लाला गली मोहल्ला निवासी सूर्य प्रकाश गुप्त का यह गैराज है। इन पर बैंक ऑफ बड़ौदा की 50 लाख की बकायेदारी है। बैंक के क्षेत्रीय उप प्रबंधक कृष्ण कुमार व रिकवरी अफसर पंकज कुमार ने स्थानीय पुलिस की मदद लेकर गैराज सीज करने की कार्रवाई अंजाम दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार संतराज सिंह व कस्बा इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह  टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें