फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की गोली मारकर हत्या

Mon, 02 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजौली गांव में सिरफिरे युवक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाहिता को गोली मार दी। सिर और पेट में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जब तक पहुंचती, तब तक आरोपी भाग चुका था। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


बिजौली निवासी बसंत नामक की किसान की आशा उर्फ सन्नो(20) तीसरे नंबर की बेटी थी। चार माह पूर्व उसकी शादी कानपुर में लक्ष्मीपुरवा निवासी संजय प्रजापति से हुई थी। इन दिनों वह मायके आई हुई थी।

छोटी बहन के मुताबिक दोपहर में वह और सन्नो घर में अकेली थी। सन्नो जानवरों को चारा लगा रही थी, तभी गांव का रघुराज पाल अपने साथी पंथू के साथ दोपहर तीन बजे आ पहुंचा और बदनीयती से खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन


विरोध करने पर दोनों एक-एक गोली मारकर भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। घटना के समय पिता अपनी विवाहित पुत्री मोनी, रश्मि के साथ खेतों मे काम करने के लिए गया था।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एसओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, उसके मिलने पर ही वजह साफ हो सकेगी। प्रथम दृष्टया इनमें पहले से मित्रता की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें