फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत

Sat, 26 May 2018 11:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नसीम के बिलखते मां,बहन व अन्य परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को शुक्रवार सुबह छह बजे फतेहपुर बकेवर थाना क्षेत्र के मुगल मार्ग हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया। दो युवकों की मौके पर, जबकि एक ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीनों एक ही गांव के रहने वाले और एक ही फैक्ट्री पर काम करते थे। तीनों सुबह छह बजे फैक्ट्री ड्यूटी करने जा रहे थे। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए था, जिससे उसका सिर और चेहरा तो बच गया, पर ट्रक का कीला गर्दन में घुसने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



बकेवर थाना क्षेत्र के कंशमीरी गांव निवासी नसीम (30) पुत्र अनीस चौडगरा की एक पाइप फैक्ट्री में काम कर रहा था। उसने गांव के हेमंत यादव उर्फ पंडित (32) पुत्र केशराज यादव और अफसार (24) पुत्र मुश्ताक को तीन दिन पहले फैक्ट्री में काम दिलाया था। नसीम की बाइक से तीनों सुबह फैक्ट्री जा रहे थे, तभी हरदासपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे नसीम और हेमंत की मौके पर मौत हो गई।


अफसार को गोपालगंज पीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया, पर रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक दो सौ मीटर दूर ट्रक छोड़कर भाग निकला। एसओ एयू सिद्दकी ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। उधर, हादसे के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया, जिससे एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस ने यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें