फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर नगदी, जेवर ले गए

Wed, 06 Jun 2018 12:07 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
छत के रास्ते कमरे तक पहुंचे चोरों ने सोमवार रात बक्सों का ताला तोड़कर नगदी, जेवर पार कर दिया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार को सुबह घटना का पता लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के बेहटा के ओखरा कुंवरपुर गांव निवासी चंद्र बहादुर किसान हैं। यह सोमवार रात परिवार समेत घर के बाहर मैदान में सोये थे। परिवार के लोग सुबह ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। चंद्र बहादुर ने बताया कि छत पर जाने के लिए सीढ़ियों पर लगा दरवाजा खुला था। पीछे के रास्ते से चोर छत पर चढ़े होंगे। आंगन में पहुंचे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा। यह बक्से से नगदी, जेवर समेट ले गए। बेटी अनीता पत्नी संजू सिंह ससुराल दतिया से घर आई थी।

बक्से में उसके सोने की चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी तोड़िया, छह जोड़ी बिछिया जेवर रखे थे। यह चोरी हो गए। उसके चांदी के छह सिक्के, तीन हजार रुपये नगद चोरी हुए हैं। एसआई राजेंद्र त्रिपाठी ने मौके पर छानबीन की। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें