फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीकॉम मालिक से 1.86 लाख ठगने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीकॉम मालिक से 1.86 लाख ठगने वाला दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। करीब एक माह पहले रेलवे रोड स्थित टेलीकॉम की दुकान से पीओएस मशीन बेचने के नाम पर 1.86 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मैजिक पैन व कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो मई को रेलवे रोड स्थित अनुपम टेलीकॉम पर पहुंचे एक युवक ने दुकानदार पूनम दुआ को पीओएस मशीन बेचने के नाम पर दो हजार रुपये का चैक लिया था। लेकिन कुछ देर बाद ही पूनम दुआ के एकाउंट से 1.86 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। जिस संबंध में कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच करते हुए उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के गांव सुनैरा मलपुरा निवासी नवीन सैनी पुत्र राजकुमार को रुद्रपुर कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी राम मोहन सिंह ने इस संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आरोपी से मैजिक पैन बरामद किया है। जिसके माध्यम उसने चैक पर लिखी धनराशि को मिटा दिया था। हालांकि आरोपी से धनराशि बरामद नहीं हुई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें