फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 29 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
विज्ञापन
शहर के पचास नंबर ओवरब्रिज के नीचे एक युवती का शव सोमवार की सुबह इलाकाई लोगों ने देखकर पुलिस को इत्तला की। हरकत में आई पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा, इससे मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। उधर, युवती की हत्या अंदेशा जताने के साथ ही दुष्कर्म होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


सोमवार को पचास नंबर रेलवे ब्रिज के नीचे बसी बस्ती के लोग शौचक्रिया के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। तभी उनकी नजर ट्रुथ मिशन स्कूल के पास एक युवती पर पड़ी। नजदीक जाकर देखा तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी है। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

कोतवाली के साथ हरिहरगंज व जेल रोड पुलिस ने भी छानबीन की। शव देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती को रविवार को अंधेरे या फिर भोर में फेंका गया होगा। युवती की मांग में सिंदूर होने से उसके शादीशुदा होने की बात प्रथमदृष्ट्या सामने आई है।
विज्ञापन


पचास नंबर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित ट्रुथ मिशन स्कूल के पास मिली युवती की बांह और पीठ में जलने के निशान हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि युवती को जलाने का भी प्रयास किया गया। या फिर किसी विवाद में जलने और मौत होने पर फेंक दिया गया।

कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि युवती ने पीली टेरीकाट साड़ी, पीला पेटीकोट व पीला ब्लाउज पहने थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जब तक रिपोर्ट नहीं आती है, इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें