फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों की छिनैती पर अफसरों की चुप्पी

Sun, 01 Apr 2018 11:27 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट और रुपये छीने जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी पुलिस वालों की करतूत सीओ को बताई है। मातहतों को फंसता देखकर अफसर चुप्पी साधे हैं। हालांकि मामले की जांच करने खुद सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे थे। वहीं, जांच से भयभीत पुलिस कर्मी पीड़ित को संतुष्ट करने की कवायद में लगे हैं।
थरियांव थाना क्षेत्र के दिरमंगरपुर गांव में शुक्रवार रात मौरंग उतारने के लिए ट्रैक्टर पहुंचा था। थाने की बोलेरो से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सुविधा शुल्क में पांच हजार रुपये की मांग की थी। विरोध करने पर चालक राजीव से पुलिस कर्मियों ने पिटाई की थी। जेब से दो हजार रुपये छीनकर चले गए थे। मौरंग खरीदने वाले परिवार के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक राहुल राज से मामले की शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर सीओ रामप्रकाश और इंस्पेक्टर आदित्य सिंह मौके पर पहुंचे।     शिकायतकर्ता सुषमा देवी व ग्रामीणों ने सीओ को बताया कि शुक्रवार रात एक दरोगा और तीन सिपाही आए थे। पुलिस कर्मियों ने चालक की पिटाई की और दो हजार रुपये छीन ले गए। उसके बाद सीओ ने आरोपित दरोगा और तीनों सिपाहियों के बारी-बारी से बयान दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर आदित्य सिंह का कहना है कि जांच गोपनीय है। जिसे वह नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन

सीओ रामप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल राज के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया। उनका फोन टेलीफोन ऑपरेटर ने रिसीव किया और बताया कि अभी जांच चल रही है।
इनसेट-
टीम से वसूली की चर्चा में हटा था एक सिपाही
पुलिस जीप में सवार पुलिस कर्मियों में चालक से छिनैती करने के आरोपी दरोगा, सिपाहियों में एक सिपाही तत्कालीन पुलिस अधीक्षक की करीबी टीम में शामिल था। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने सिपाही के बारे में वसूली की पुख्ता जानकारियां होने पर टीम से हटाकर थरियांव थाने में पोस्ट कर दिया था। चालक के साथ घटनाक्रम के दौरान वह सिपाही भी शामिल रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
शिकायतकर्ता को पुलिस ने दी धमकी
एसपी से शिकायत करने वाले परिवार को शनिवार रात थाने के एक दरोगा ने धमकी दी है। परिवार के लोग दहशतजदा हैं। सुषमा ने बताया कि उसके बेटे लवकुश को बार-बार रात को थाने बुलाया जा रहा था। थाने न जाने की बात पर दरोगा बोले न आओगे तो परिणाम भुगतना होगा। परिजनों ने बताया कि परिवार के लोग धमकी से दहशत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें