फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की पत्नी से लूट ली सोने की चेन

Wed, 27 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
लूट का शिकार भाग्यवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पोती को स्कूल छोड़ने घर के गेट से निकली वकील की पत्नी के गले से सोने की चेन लूटकर पल्सर सवार बदमाश फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे हुई। महिला के शोर मचाने पर लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। नाकेबंदी कर पुलिस ने कई घंटे चेकिंग लगाई पर बदमाशों का पता नहीं चला।
विज्ञापन


वकील श्याम किशोर पांडेय का कचहरी के पीछे सिविल लाइंस में मकान है। उनकी पत्नी भाग्यवती सुबह पोती कीर्ति को स्कूल बस में बैठाने के लिए गेट के बाहर आई थीं। उन्होंने बताया कि तभी काली बाइक सवार दो लोग गेट के पास आकर रुके। पीछे बैठा शख्स चेहरे पर गमछा बांधे था। बाइक चलाने वाले ने गुप्ता ठेकेदार का पता पूछा।

उन्होंने जानकारी न होने की बात कही तभी अचानक गमछा बांधे बैठा शख्स उतरा और गले में झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। जब तक वह चीखीं, बदमाश भाग निकले। पोती की चीख-पुकार सुनकर परिजन भी बाहर निकल आए। भाग्यवती ने बताया कि उनकी चेन की कीमत करीब 60 हजार रुपये थी।
विज्ञापन


तब तक इलाकाई लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दरवाजे पर भी सुरक्षित न होने से लोगों में भय दिखा। खबर पर सीओ सिटी समर बहादुर, कोतवाल आरके पांडेय पहुंचे। कई घंटे तक नाकेबंदी कर तफ्तीश की जाती रही लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।

बताते हैं कि भाग्यवती हृदय रोग से पीड़ित रहती हैं। अचानक घटना से वह सहम गईं। उनका ब्लडप्रेशर बढ़ गया। वह शिथिल पड़ने लगी थीं। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार उनके साथ हुआ है। इसी वजह से बीपी बढ़ गया और सांस लेने में समस्या होने लगी। इसके चलते ही बदमाशों का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें