थरियांव थाना क्षेत्र के दिबंगतपुर (हिम्मतपुर) गांव
में सूरज लोधी (18) की ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना से
छात्र के परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव के रामदत्त का बेटा सूरज
बुधवार शाम अपने खेतों पर गया था। खेतों के पास में रामसुमेर अपने ट्रैक्टर
से खेतों पर रोटावेटर चला रहा था। ट्रैक्टर में गाना चल रहा था, गाने
सुनने के लिए सूरज लोधी चलते ट्रैक्टर में पीछे से चढ़ रहा था,
तभी उसका
पैर फिसल गया। वह अनियंत्रित होकर रोटावेटर में जाकर फंस गया। इसके बाद
चालक रामसुमेर को घटना की जानकारी हुई। लेकिन तब तक सूरज क्षत विक्षत हालत
में हो गया था।
घटना की खबर पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने
बताया कि रामदत्त का इकलौता बेटा सूरज था। सूरज से बड़ी चार बहने हैं।
परिवार का इकलौता चिराग बुझने से कोहराम मचा रहा। परिजनों ने बताया कि
छात्र हाईस्कूल में वीरांगना अवंती बाई स्कूल मलांव का में पढ़ता था।
.....................